
प्रवासियों का माटी से जुडाव – ’’आओ गांव चलें’’
अभियान को निरंतर मिल रहा जन सहयोग
भामाशाहों ने की लगभग एक करोड रूपये की घोषणायें
प्रवासी पाली वासियों को मातृभूमि से जोडने के उद्देश्य से जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी की पहल पर प्रारम्भ किए गये ’’आओ गांव चलें’’ अभियान को निरंतर जन सहयोग मिल रहा है। ’’आओ गांव चलें’’ अभियान के तहत मारवाड जंक्शन ब्लॉक के धामली ग्राम में राजेन्द्र कुमार राखेचा, प्रधानाचार्य राउमावि धामली की प्रेरणा से राउमावि धामली में प्रवासी भामाशाहों ने की लगभग एक करोड रूपये की घोषणाएं की गई।

घोषणाओं के अन्तर्गत राउमावि धामली में मुम्बई निवासी तेजराज ओस्तवाल द्वारा 03 लाख की लागत से सरस्वती मंदिर निर्माण, सूरत निवासी चम्पालाल घांची द्वारा 16 लाख की लागत से विद्यालय का मुख्य द्वारा व आगे की चार दीवारी निर्माण, पूना निवासी राकेश ओझा द्वारा 08 लाख की लागत से हॉल व प्याऊ का जीर्णाेद्धार, पूना निवासी धनपतराज कटारिया, महावीर कटारिया, कुशलराज कटारिया, सुरेश प्रेमराज कटारिया, सचिन प्रकाश कटारिया, मोहन लाल सीरवी, दुर्गा राम सीरवी, लाला राम सीरवी, चौन्नई निवासी राजेश रिखब कटारिया, सुनील रिखब कटारिया, धामली निवासी मिश्रीलाल मेवाडा, राधाकिशन सोनी, झाबरमल प्रजापत द्वारा 03 लाख रूपये प्रति कक्ष की लागत से एक-एक कक्षा-कक्ष का जीर्णोंद्धार एवं अहमदाबाद निवासी हरिराम सीरवी द्वारा 06 लाख रूपये की लागत से 02 कक्षा-कक्षों के जीर्णोंद्धार की घोषणा की गई।
चौन्नई निवासी माणक चन्द सुंदेषा मुथा द्वारा 111000/- रूपये के विभिन्न मरम्मत कार्य, कान्तिलाल हस्तीमल कटारिया द्वारा 150000/- की लागत से वाटर कूलर, पूना निवासी सुखलाल सीरवी द्वारा 111000/- रूपये की लागत से कार्यालय के लिये एक कम्प्यूटर व 21 ऑफिय चेयर, केवल पूरी द्वारा 150000/- रूपये की लागत से मंच पर टीनशेड, प्रकाश प्रजापत द्वारा 36000/- रूपये की लागत से कम्प्यूटर सेट, मुम्बई निवासी नंदलाल गेहलोत द्वारा 46000/- रूपये की लागत से कम्प्यूटर सेट एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा 21000/- रूपये की लागत से 21 ट्री गार्ड की घोषणा की गई।
इसी प्रकार धामली निवासी झाबरमल प्रजापत द्वारा 01 लाख की लागत से 02 वाटर हट, मेघराज सिंह द्वारा 50000/- रूपये की लागत से वाटर हट एवं अहमदाबाद निवासी हरिराम सीरवी द्वारा 21000/- रूपये की लागत से इन्वर्टर की घोषणा की गई।